फोटो संख्या:96- गांव नांगल माला में महिला कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम मुख्यातिथि के साथ-
सतनाली। खंड सतनाली के गांव नांगलमाला आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में महिला ओपन कबड्डी में कालूवाला की टीम विजेता रही। वहीं नांगल माला की टीम उपविजेता रही। साथ ही वॉलीवॉल में ककराला ने विजेता व समसावास की टीम उपविजेता रही।
नांगलमाला के पूर्व सरपंच अजय शर्मा ने बताया कि मेले में मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहे। विशिष्ठ अतिथि जिला प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, जिला पार्षद योगी बचनाईनाथ रहे। कार्यक्रम के दौरान मंचन संचालन ओमशिव कौशिक ने किया। उन्होंने बताया कि गांव माजरा की सरपंच दीपिका यादव ने आयोजन समिति को 5100 रुपये का आर्थिक सहयोग दिया।