महेंद्रगढ़/नारनौल। जिले के 46 केंद्रों पर सोमवार को हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा की अर्थशास्त्र व भौतिक शास्त्र विषय की परीक्षा 4,975 विद्यार्थियों ने दी। वहीं भौतिक शास्त्र में खेड़ी तलवाना केंद्र पर छात्र की जेब में फार्मूला पर्ची मिलने पर यूएमसी (परीक्षा में नकल का मामला) बनाई।
परीक्षा केंद्रों पर सभी विद्यार्थियों की जांच की गई और बाद कक्ष में प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। शहर के पीएमश्री स्कूल में बनाए गए केंद्र पर शहर थाना प्रभारी पवन कुमार व उनकी टीम ने तीन घंटे तक पूरी निगरानी की।
सोमवार को कनीना खंड के गांव खेड़ी तलवाना के केंद्र पर एक यूएमसी बनाई गई। जांच के लिए केंद्र पर गई बोर्ड टीम को परीक्षार्थी पर संदेह हुआ तो उन्होंने उसकी जांच की। इस दौरान उसकी जेब से भौतिक शास्त्र संबंधी एक पर्ची मिली। बाद में टीम ने परीक्षार्थी की उत्तरपुस्तिका ले ली और यूएमसी बनाकर केंद्र से बाहर कर दिया।
फोटो संख्या:64- हरियाणा बोर्ड परीक्षा के दौरान पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प