फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
फोटो संख्या:59-जमवाय माता मंदिर नजदीक शहीद पार्क सतनाली में कलश यात्रा निकालती महिलाएं--स्रोत- 
विज्ञापन
सतनाली। जमुवाय माता मंदिर नजदीक शहीद पार्क सतनाली में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। सुबह आठ बजे आदर्श गोशाला से कलश यात्रा प्रारंभ होकर महेंद्रगढ रोड से होते हुए भैया मंदिर, पुराना बाजार, कोढडी चौक, पंचायत घर, रेलवे स्टेशन रोड से होते हुए कपड़ा मार्केट होते हुए वापस जमुवाय माता मंदिर पहुंची।
विज्ञापन

शहीद पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम में आयोजन समिति के संयोजक विनोद अग्रवाल ने कार्यक्रम में आए सभी संत समाज के लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में संतों ने अपनी दिव्य वाणी से लोगों को समझ में जागृति लाने व परिवर्तन का संदेश दिया।
पांच परिवर्तन पर सभी ने अपने अपने विचार दिए। संत योग वचनाई नाथ व कुटुंबोधन गायत्री परिवार से आलोक अग्रवाल ने सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य व विदुषी बेला ने पर्यावरण प्रबोधन पर अपना अपना संदेश दिया। संचालक सत्यनारायण मित्तल ने संघ के बारे में लोगों को बताया व संघ की स्थापना दिवस, उत्सव, कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें