फोटो नंबर-12गांव सिहमा में कलश यात्रा निकालती महिलाएं। संवाद
- फोटो : kathua
सिहमा। सिहमा में शिव अवतारी गुरु गोरखनाथ के हवन यज्ञ का संकल्प करने के साथ ही कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद गुरु गोरखनाथ के पूजन करने के बाद कलश में जल भरा गया।
इसके बाद सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर निकलीं। यह कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इस मौके पर यह कलश यात्रा सिहमा की मुख्य फिरनी से होते हुए गोगाजी मंदिर पर आकर समाप्त हो गई। इस मौके पर रमनसिंह, रणवीर, रामकिशन, स्वरूप नाथ महाराज, भोलाराम, कृष्ण, संदीप भगत, दीपक, सत्यप्रकाश, अभिषेक, विनय, लक्की, ललित पांडे आदि उपस्थित थे। संवाद