फोटो संख्या:62- गांव सिसोठ में कलश यात्रा के दौरान झूमती महंत शक्तिनाथ व महिलाएं--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में श्रीमद्भागवत गंगा ज्ञान कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली गई। महंत शक्ति नाथ महाराज के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई।
मंदिर कमेटी सदस्य मुकेश चौहान, शिव कुमार व बजरंगी ने बताया कि मां भूरा भवानी मंदिर की महंत शक्तिनाथ महाराज प्रयागराज में महाकुंभ के शाही स्नान कर के लौटने के बाद माता भूरा भवानी मंदिर में गंगाजल लेकर आने पर वीरवार को दोपहर एक बजे माता भूरा भवानी मंदिर प्रांगण से सिसोठ गांव के चारों ओर फिरनियों से होते हुए माता रानी की जय-जयकार करते हुए महिला की ओर से कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में गांव और क्षेत्र की 351 महिला भक्तजनों ने भाग लिया। महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि 17 से 24 जनवरी तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक श्रीमद्भागवत गंगा ज्ञान कथा निर्माहानंद महाराज नंगली साहेब, प्रेमानंद महाराज फाजलीका की ओर से किया जाएगा।