फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कैथल ने जीती कबड्डी स्पर्धा, कुश्ती में बाघोत के पहलवानों का दबदबा

Mon, 03 Nov 2025 11:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- दौंगड़ा अहीर में कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों का हाथ मिलवाते आयोजक कर्ता---स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। आदर्श ग्राम दौंगड़ा अहीर के यंग फार्मर क्लब की ओर से आयोजित अमीलाल मेमोरियल टूर्नामेंट का समापन देर रात तक रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में कैथल की टीम ने खिताब जीता।
विज्ञापन

अंतिम दिन कबड्डी और कुश्ती के फाइनल मुकाबले करवाए गए। कबड्डी के फाइनल मुकाबले में कैथल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया और 31 हजार रुपये की इनामी राशि जीती।
दूसरे स्थान पर जेरपुर टीम रही जिसे 21 हजार रुपये की इनामी राशि दी गई, जबकि दिनोद की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और 3100 रुपये की राशि दी गई।
कुश्ती मुकाबलों में राजपाल बाघोत के पहलवान ने 31 हजार रुपये की मुख्य कुश्ती जीती। बलजीत बाघोत ने 21 हजार रुपये की कुश्ती पर कब्जा जमाया। 11 हजार रुपये की कुश्ती भोलू खेड़ी तलवाना के पहलवान ने जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें