सीहमा। क्षेत्र के गांव भोजावास से झींगावन जाने वाले कच्चे रास्ते को पक्का करवाने के लिए ग्रामीणों ने मांग की है। भोजावास से झींगावन जाने वाला रास्ता काफी समय से कच्चा होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण मुकेश कुमार, परविंदर कुमार, सतीश कुमार, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, पृथ्वी सिंह, संदीप कुमार, रविंद्र कुमार का कहना है कि यह रास्ता काफी समय से कच्चा होने के कारण अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।