फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय वशिष्ठ ने किया निरीक्षण

Fri, 01 Aug 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिला न्यायालय नारनौल का शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय वशिष्ठ ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के बाद न्यायमूर्ति बार रूम में अधिवक्ताओं से बातचीत की। प्रधान संतोख सिंह यादव ने न्यायमूर्ति का गुलदस्ता और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया।न्यायमूर्ति को बार की तरफ से मांगपत्र दिया।
अधिवक्ताओं ने लिटिगेंट हॉल और बार रूम की अदला-बदली, एडवोकेट के लिए नवीन चैंबर्स का निर्माण, कोर्ट परिसर में पार्किंग व्यवस्था की मांग की। न्यायमूर्ति ने इन मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रूप अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए उचित दिशा-निर्देश देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिटल अधिवक्ता निर्देशिका का शुभारंभ किया गया। साथ ही वेबसाइट डिजाइन के लिए अस्मित यादव तथा डिजिटल अधिवक्ता निर्देशिका के लिए श्याम वीर सैनी एडवोकेट का स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मंच संचालन सचिव प्रदीप यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर सेशन जज नरेंद्र शूरा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विक्रमजीत सिंह, बार एसोसिएशन के प्रधान संतोख सिंह यादव, उपप्रधान विकास सांगवान, सचिव प्रदीप यादव, संयुक्त सचिव चंद्र देव, कोषाध्यक्ष सुगन सिंह, ऑडिटर कार्तिक यादव एवं लाइब्रेरियन परमिंदर यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें