फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय रैली आज

Sat, 11 Jul 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार बचाने के लिए आंदोलन कर रहे गेस्ट टीचर शनिवार को न्याय रैली निकालेंगे। रैली में प्रदेश भर की खाप पंचायतेें, कर्मचारी संगठनों और पंचायतों के अलावा राजनीतिक दलों के नेता पहुंचेंगे। आंदोलन चला रही कोर कमेटी की रणनीति है कि रैैली के माध्यम से 13 जुलाई से होने वाले स्कूलों को ताला लगाओ अभियान में खापों के साथ सामंजस्य बैठाया जाए और इसे सिरे चढ़ाया जाए।
विज्ञापन


24 दिन से आंदोलन की राह पर डटे गेस्ट टीचरों को शुक्रवार को यादव सभा महेंद्रगढ़ के पदाधिकारियों ने समर्थन पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने गेस्ट टीचर के आंदोलन जायज बताते हुए कहा है कि गेस्ट टीचर का वे यहां पर पूरा सहयोग करेंगे। गेस्ट टीचरों को शहर में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। वहीं दूसरी और किसान संघर्ष समिति के महासचिव सुरेश यादव ने शुक्रवार को अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि गेस्ट टीचरों की लड़ाई को पूरा समर्थन देंगे।

जारी रहेगी न्याय की लड़ाई: शास्त्री
रोजगार को बचाने के  लिए 16 हजार परिवारों की लड़ाई जारी रहेगी। अतिथि अध्यापक संघ प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री ने यहां कहा कि 16 हजार गेस्ट टीचरों के माध्यम से पल रहे एक लाख लोगों के पेट पर लात मारने वाली सरकार को अपने आंदोलन के माध्यम से दिखा देंगे कि लोकतंत्र में तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी। शर्मा ने कहा कि सरकार भले ही षड्यंत्रों के माध्यम सेे दमनकारी नीति अपना ले लेकिन उनका हौसला टूटने वाला नहीं है। उनके 11 साथी अनशन के माध्यम से ही इस सरकार का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें