रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने बीटेक आठवें सेमेस्टर व बीए/बीकॉम डीडीई वार्षिक पाठ्यक्रमों की परीक्षा की आयोजन तिथि को री-शेड्यूल किया है।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि बीटेक आठवें सेमेस्टर जी स्कीम के पेपर-एप्लीकेशन्स ऑफ पावर इलेक्ट्रॉनिक्स इन पावर सिस्टम्स बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग/ईईई) की परीक्षा अब 6 जून को आयोजित की जाएगी। बीए वार्षिक/बीए एडिशनल प्रथम वर्ष के पेपर हिंदी कंपलसरी, हिंदी इलेक्टिव, उर्दू इलेक्टिव व पंजाबी इलेक्टिव की परीक्षा अब 20 जून को आयोजित की जाएगी। बीए वार्षिक तीसरे वर्ष के पेपर पॉलिटिकल साइंस व मैथेमेटिक्स-प्रथम एनालिसिस की परीक्षा अब 20 जून को आयोजित की जाएगी। बीकॉम वार्षिक प्रथम वर्ष के पेपर बेसिक ऑफ कंप्यूटर व बीकॉम वार्षिक तीसरे वर्ष के पेपर इनकम टैक्स की परीक्षा अब 20 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. तनेजा ने बताया कि उपरोक्त परीक्षाओं के आयोजन समय व परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वे पहले वाले ही रहेंगे। ब्यूरो