फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: सीएम फ्लाइंग व आरटीए की संयुक्त कार्रवाई, नौ ओवरलोड डंपरों पर 5 लाख रुपये का लगाया जुर्माना

Wed, 07 Feb 2024 02:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल के धोलेरा के पास सीएम फ्लाइंग व आरटीए विभाग ने संयुक्त रूप से ओवरलोड डंपरों पर कार्रवाई की। इस कार्रवाई से ओवरलोड डंपर चालकों में हड़कंप मच गया। टीम द्वारा नौ ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के नारनौल के धौलेड़ा के पास सीएम फ्लाइंग और आरटीए ने संयुक्त रूप से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने नौ ओवरलोड डंपरों का करीब पांच लाख रुपये का जुर्माना किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


बुधवार को करीब 11 बजे सीएम फ्लाइंग से सतेंद्र कुमार, खनन विभाग से निरीक्षक तन्नू जोशी, आटीए कार्यालय नारनौल से सहायक सचिव प्रदीप शर्मा को साथ लेकर धौलेड़ा क्रशर जोन नांगल चौधरी में ओवरलोड वाहनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नौ डंपर ओवरलोड मिले। ओवरलोड वाहनों को आरटीए ने कब्जे में लेकर बाड़े में खड़े किए और कागजात की जांच शुरू की। विभाग की तरफ से ओवरलोड डंपरों पर करीब 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें