फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जाट सभा के प्रधान बने जोगेंद्र सिंह छिल्लर

Mon, 18 Mar 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। बहरोड़ रोड स्थित जाट धर्मशाला में पूर्व सरपंच हरफूल की अध्यक्षता में जाट समाज की बैठक हुई। इसमें कार्यकारिणी का पुनर्गठन करने के बाद पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से दंचोली निवासी जोगेंद्र सिंह छिल्लर को जाट सभा का प्रधान नियुक्त किया है। साथ ही विजय सिंह बूढ़वाल को उप प्रधान का दायित्व सौंपा गया है। अकबरपुर के धीरज कुमार कोषाध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे तथा ज्ञान सिंह दहिया को सचिव की जिम्मेवारी मिली है। तोताहेड़ी के ईश्वर सिंह को सह सचिव बनाया गया है। नवनियुक्त प्रधान ने कहा कि समाज में फैली नशाखोरी, दहेज प्रथा व आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाना प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए गांवों में वार्ड वाइज 10 युवाओं की कमेटी बनाई जाएगी, जो सेमीनार लगाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देंगे। इसी तर्ज पर एक तालमेल कमेटी का गठन होगा, जो विभिन्न समस्याओं और समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के संपर्क में रहेगी। 31 मार्च को समाज की बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें