फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अहीरवाल में ताकत दिखाएगी जेजेपी, महेंद्रगढ़ में मनेगा स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने अहीरवाल में अपना संगठन मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। 16 अक्तूबर को सोनीपत में हुई पार्टी की राष्ट्रीय और जिला कार्यकारिणी की बैठक में जेजेपी का नौवां स्थापना दिवस 6 दिसंबर को महेंद्रगढ़ में मनाने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन

जिले के कार्यकर्ताओं का मानना है कि महेंद्रगढ़ में स्थापना दिवस मनाने से क्षेत्र में पार्टी को नई ताकत मिलेगी और कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा।
जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने कहा कि भाजपा अहीरवाल को अपना राजनीतिक गढ़ मानती है, लेकिन यह क्षेत्र किसी एक पार्टी का नहीं है। यहां की जनता बदलाव लाने की ताकत रखती है। जेजेपी कार्यकर्ताओं के दम पर भाजपा को चुनौती देगी।
उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ में स्थापना दिवस का आयोजन पार्टी के लिए अहम होगा। इससे अहीरवाल में संगठन को मजबूत करने और अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें