फोटो 1 नारनौल में जजपा के सदस्य अभियान के दौरान मौजूद कार्यकर्ता।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। जननायक जनता पार्टी के नारनौल हलका प्रधान सुरेंद्र यादव पटीकरा ने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान 15 जून से 31 जुलाई तक चलाया जा रहा है।
शुक्रवार को पार्टी की मजबूती के लिए नारनौल शहर के मोहल्ला जमालपुर, सेन चौक, पुरानी सराय, नई सराय आदि में वरिष्ठ नेता अशोक सैनी, नगर पार्षद संदीप भाखर, जिला कार्यालय सचिव वीरेंद्र घटाशेर, महिला नेत्री सोनिया धनखड़ के साथ जाकर नए लोगों को सदस्य बनाया गया।
सदस्यता ग्रहण करने वाले राजू शर्मा, मनीष यादव, मनीष शर्मा, दीपक, हैप्पी यादव, धीरज सेन, रवि सेन, गोविंद सैनी, निरंजन सैनी ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर चौधरी देवीलाल की नीति पर चलने वाले जननायक जनता पार्टी को ज्वाइन किया है।