नारनौल। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजयसिंह चौटाला के दिशा निर्देश में 15 जून से 31 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इसको लेकर शनिवार को नारनौल हलका प्रधान सुरेंद्र पटीकरा के नेतृत्व में पार्टी के नेता अशोक सैनी, अधिवक्ता विजयपाल, नगर पार्षद संदीप भाखर व सुनील जेवली आदि ने गांव महरमपुर व बापडोली में जनसंपर्क अभियान चलाया। हलका प्रधान ने बताया कि इस दौरान रूठे हुए कई साथियों को और नए साथियों को पार्टी की सदस्य अभियान में शामिल करवा कर नए सदस्य बनाए गए।
महरमपुर गांव में शेरू चौधरी के नेतृत्व में अनिल, ओमप्रकाश, शक्ति सिंह, अंकित जाखड़ व अंशु आदि साथियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वहीं बापडोली गांव में पहुंचने पर बिल्लू बापडोली के नेतृत्व में शीशपाल, महावीर, दयानंद, मंगल सिंह, अनूप व बाबूलाल आदि साथियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जिला प्रवक्ता विजय छिलरो ने बताया की जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में जिला प्रधान राजकुमार खातोद के दिशा निर्देश में सभी हलका प्रधान व पार्टी के सभी साथी घर-घर जाकर लोगों को पार्टी के साथ जोड़ रहे है।