फोटो संख्या:82- गांव मुंडिया खेड़ा में रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता --स्रोत- आयोज
कनीना। उप मंडल के गांव मुढ़िया खेड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. कपिल के नेतृत्व में एक चिकित्सकीय टीम एवं यूनिक ब्लड यूनिट की टीम ने सेवाए दी। प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच महेंद्र सिंह ने बताया कि रक्तदान शिविर में 40 युवाओं ने रक्तदान किया। इसके साथ ही अन्य युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। समय-समय पर रक्तदान करके हम दूसरों की जान बचा सकते हैं। संवाद