फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ककराला में सैनिक के घर से 12 लाख के जेवर चोरी

Wed, 20 Nov 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। गांव ककराला में एक सैनिक के घर से श्रमिक 12 लाख के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। कनीना शहर थाना पुलिस ने चार नामजद श्रमिकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव ककराला निवासी मोनू यादव ने बताया कि वह बीएसएफ में कार्यरत है। 22 दिन की अर्जित अवकाश पर चार नवंबर को ककराला अपने घर आया था। सात नवंबर से 16 दिसंबर तक घूमने के लिए पत्नी के साथ विदेश गए थे। उसके घर में रंग पेंट का कार्य चल रहा था। लूखी निवासी चार पेंटर 28 अक्तूबर से 15 नवंबर तक घर पर काम कर रहे थे। जिस कमरे में चोरी हुई वह एकमात्र कमरा घर के ऊपर है।
सात नवंबर को हंसराज, कपिल लूखी निवासी ने ऊपर वाले कमरे का सारा सामान घर के मालिक के साथ मिलकर अंदर रखवाया था। तत्पश्चात घर का मालिक और उसकी पत्नी घर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पेंटरों को मालूम था कि घर के मालिक 16 नवंबर को आएंगे। उसकी पत्नी ने सोने व चांदी का सारा सामान दराज में डाल दिया, लाॅक लगाकर चाबी एक बैग में रखकर दूसरी अलमारी में कपड़ों में छुपा दी थी। जब 17 नवंबर को शाम के वक्त का घर आए तो दराज में चाबी लगी हुई थी। दराज का सारा सामान गायब था, तत्पश्चात मोनू यादव ने चारों पेंटरों को बुलाकर बातचीत की। उन्होंने 18 नवंबर को नवंबर तक पुलिस रिपोर्ट न करने की बात कही थी। आरोपियों ने दराज में रखे करीब 12 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर कनीना शहर थाना पुलिस ने हंसराज, कपिल, ऋतिक, विपिन के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें