फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ा तो होगी सख्त कार्रवाई

Wed, 01 Jun 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
माहौल बिगाड़ा तो होगी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में आरक्षण को लेकर होने वाले संभावित प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए  उपायुक्त संजीव वर्मा ने बुधवार को जिले में तैनात 7 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि रेल व सड़क मार्ग  में किसी भी प्रकार की बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन और पुलिस विभाग एक संयुक्त टीम के रूप में काम करे। कहीं भी कोआर्डिनेशन में कही नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन


अभी से अपना सूचना तंत्र मजबूत कर लें। किसी भी चीज को हल्के में न लें। अगर किसी अधिकारी की तरफ से कोई  लापरवाही हुई तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीसी ने कहा कि पिछली बार हुए आंदोलन में शामिल लोगों की सूची आपको दी जाएगी। इस बार भी पहचान करें। हो सकता है इस बार और भी नए चेहरे सामने आएं। ग्राम सचिव व पटवारियों से इन लोगों की पहले ही रिपोर्ट लें।
उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि पांच मिनट के अंदर-अंदर जिले के किसी भी कोने में पुलिस पहुंच जाए। जिले में किसी भी प्रकार के हथियार आदि लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी जिला प्रशासन की ओर से लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन


धारा 144 का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
धारा 144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस सप्ताह तक  सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कोई भी अधिकारी किसी भी सूरत में अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेग।

पेड़ काटने वालों पर तुरंत हो मामला दर्ज
जिले में अगर एक भी पेड़ काटा जाए तो काटने वाले के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज करें। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस विभाग के साथ अपना कम्यूनिकेशन प्लान तैयार कर लें। इसमें जिले के चार गांव संवेदनशील हो सकते हैं। अधिकारी पहले ही इन गांवों पर नजर रखें। डीसी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि माहौल किसी एक वर्ग विशेष द्वारा की खराब किए जाने की आशंका है। ऐसी सूरत में माहौल को खराब करने के लिए किसी भी वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। ऐसे में यह  सुनिश्चित कर लें कि फोटोग्राफी आदि करवाकर माहौल खराब करने वालों को एहतियात के तौर पर भी गिरफ्तार कर लें। किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।बैठक में पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर, एडीसी आरएस वर्मा, एसडीएम सुरेश कुमार कासवां, डीएसपी महेश कुमार व डीएसपी राजेश कुमार के  अलावा सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें