फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर कब्जा, हाईवे बंद

Sun, 21 Feb 2016 10:40 PM IST
महेंद्रगढ़ / नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
जाट आरक्षण की आग ने नारनौल को भी अपने चपेट में ले लिया है। शनिवार से जाटों ने दिल्ली-झुंझुनूं नेशनल हाइवे पर कब्जा कर रखा है। वहीं रविवार को जाटों ने निजामपुर में ताऊ देवीलाल चौक को जाम कर दिया। इससे प्रदेश का संपर्क राजस्थान से कट गया। इसके अलावा जाटों ने निजामपुर रेलवे ट्रैक पर भी कब्जा कर रखा है। इसके अलावा जाटों ने नांगल चौधरी क्षेत्र में भी एक-दो जगह जाम लगाया।
विज्ञापन


गोद बलाहा : जाट आरक्षण की मांग को लेकर नारनौल के आसपास दो दिनों से प्रदर्शन चल रहा है, हालांकि यहां हो रहा प्रदर्शन शांतिपूर्वक है। मगर इससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। गांव गहली के बस स्टाप पर छह गांव के जाटों ने दिल्ली-झुंझूनूं नेशनल हाइवे को शनिवार सुबह नौ बजे से जाम किया हुआ है। यहां पर पूरा दिन ग्रामीण बैठे रहे रात को भी जाटों ने यहां पर रोड पर ही टेंट गाड़कर प्रदर्शन किया। जिसके कारण इस मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों को भारी परेशानी हो रही है। पुलिस वाहनों को डायवर्ट कर निकाल रही है।

वहीं दूसरी ओर निजामपुर के ताऊ देवीलाल चौक पर दूसरे दिन सड़क जाम के साथ साथ रेलवे ट्रक जाम के कारण 12 सवारी रेलगाड़ी प्रभावित हुई। जाट आरक्षण की मांग को लेकर जाट समुदाय के द्वारा कस्बा में जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया, वही एंबुलेंस सेवा और जरूरतमंद लोगों को जाम से दूर रखा। निजामपुर क्षेत्र के साथ झुंझनूं और सीकर राजस्थान की सीमा लगती है। यहां से निजामपुर में जाम लगने के कारण नारनौल, खेतड़ी, पाटन, नीमकाथाना, कोटपूतली जाने वाली वाहन सुविधाएं बंद रही। इसके साथ साथ रेवाड़ी-फूलेरा रेलमार्ग पर चलने वाली रेल सेवा भी ट्रक पर धरने के कारण बंद होने के कारण 6 लोकल ट्रेन व 6 एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित हुई।
विज्ञापन


रविवार सुबह करीब 9 बजे जाट समुदाय के लोगों ने चौधरी देवीलाल चौक निजामपुर पर जाम लगाकर 11:15 बजे नांगल चौधरी-निजामपुर सड़क पर फाटक नंबर 53 पर रेलवे ट्रक को जाम कर दिया। वहीं आंदोलन कारी सरकार और संासद राजकुमार सैनी के विरोध में प्रदर्शन किया। मौके पर डीएसपी राजेश, नायब तहसीलदार हरीश शर्मा ने जाट समुदाय के लोगों को धरना हटाने के लिए कहा। इस पर लोगों ने कहा कि हम सभी समुदाय के लोगों से भाईचारा रखते हैं, समाज को जोड़ने में विश्वास रखते है। हम अपने हक की लड़ाई लड़ रहे है किसी का हक नहीं छीन रहे हैं। जो लोग समाज के खिलाफ बोलते है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने लोगों से कहा कि किसी अप्रिय घटना को अंजाम न दिया जाएं अन्यथा कानून अपना काम करेगा। इस दौरान जाट समुदाय के लोगों ने प्रशासन को आरक्षण मिलने तक जाम रहने का फैसला सुनाया।

आरक्षण की मांग को लेकर उग्र हुए जाट
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी के जाटों ने रविवार को आरक्षण की मांग को लेकर संघर्ष तेज कर दिया। मोहनपुर के नजदीक राजमार्ग पर दूसरे दिन भी प्रदर्शनकारी डटे रहे। इसके अलावा अकबरपुर, नोलायजा, बूढवाल, कालबा, कारोता, दोंगली के ग्रामीणों ने यातायात मार्ग बाधित कर दिया। इससे आमजन की परेशानी बढ़ गई।
जाम लगाने वालों ने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न जातियों को आरक्षण सुविधा उपलब्ध करवा दी, लेकिन जाट बिरादरी के साथ भेदभाव किया जा रहा है। हक मांगने पर उन्हें झूठे आश्वासन देकर बरगला दिया गया। गुस्साए कालबा, सिरोही बहाली, मोहनपुर, नोलपुर के सैकड़ों जाटों ने शनिवार को हिसार-जयपुर राजमार्ग को बाधित कर दिया था। उनके समर्थन में रविवार को आधा दर्जन गांवों में भी यातायात मार्ग बाधित किया गया। सरकार व सांसद राजकुमार विरोधी नारेबाजी की गई।

युवाओं ने कराई दुकानें बंद, स्थिति तनावपूर्ण
सुबह करीब 11 बजे नांगल चौधरी में स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। जब करीब 50 युवाओं ने हाथों में डंडे लेकर दुकानें बंद करवानी आरंभ कर दी। पुलिस द्वारा हस्तक्षेप करने पर प्रदर्शनकारी जाम स्थल की ओर रवाना हो गए।

शांतिपूर्ण रहेगा धरना
धरने पर बैठे जाट नेताओं ने बताया कि आरक्षण को लेकर उनका आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा। सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी किसी बिरादरी से दुश्मनी नहीं, और भाईचारा कायम रखना चाहते हैं। लेकिन सरकार का रवैया दुखदायक है। जिसके चलते प्रदेश में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें