फोटो-58 पहलवान जतिन को सम्मानित करते कोच व अन्य। विज्ञप्ति
कनीना। गांव बाघोत निवासी युवा पहलवान जतिन शर्मा ने रविवार को गांव डीघल में आयोजित कुश्ती में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए सोमवार को अखाड़ा संचालक व कोच की ओर से पहलवान जतिन को सम्मानित किया गया।
अखाड़ा संचालक कृष्ण पहलवान ने बताया कि रविवार को डिघल गांव में विभिन्न आयु व भारवर्ग में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जतिन शर्मा ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में भाग लिया और प्रतिद्वंद्वी को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल किया है।
सोमवार को पहचान के अखाड़ा पहुंचने पर सम्मानित किया गया और बधाई देकर खिलाड़ी को इसी तरह पदक जीतने के लिए प्रोत्साहित किया। कोच ने बताया कि जतिन शर्मा कृष्ण अखाड़ा खानपुर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है और यहीं पर रहकर कुश्ती की बारीकियां सीख रहा है। अब अपनी मेहनत, अनुशासन और कोच के मार्गदर्शन से विभिन्न स्तर पर पहचान बना चुका है।
जतिन की इस उपलब्धि पर सज्जन कोच मंदोला, अमित सरपंच बलाली, अंतरराष्ट्रीय कोच देवेंद्र सनसनवाल, महावीर पहलवान, सत्यवीर सिंह चेयरमैन, बेगराज, जसवंत बाबू, प्राचार्य हवासिंह व उप प्राचार्य रामपत सैन ने बधाई दी है।