फोटो 05: जरूरतमंदों को भोजन कराते समाज के पदाधिकारी। स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के जन्मदिवस के अवसर पर जिला इकाई ने सेवा कार्य कर इसे प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया। जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला की अध्यक्षता में अग्रवाल सभा में कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन कराया गया। संदीप नूनीवाला ने कहा कि बुवानीवाला का जीवन समाज सेवा और एकता को समर्पित है। महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलते हुए गरीबों की मदद ही सच्ची सेवा है। संवाद