फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और नंदगांव भिवानी की किक्रेट टीम सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
बीजेआडी किक्रेट स्टेडियम पाली में आयोजित किक्रेट प्रतियोगिता में शॉट लगाते खिलाड़ी। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
बीजेआरडी किक्रेट प्रतियोगिता के दसवें दिन क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। जिसमें जेएंडके की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। दूसरे मैच में बीजेआरडी पाली की टीम को हराकर नंदगांव भिवानी की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। दो क्वार्टर फाइनल बुधवार को खेले जाएंगे। शुक्रवार को फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन

आर्मी बैंगलोर और जम्मू कश्मीर के बीच खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएंडके टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 141 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आर्मी बैंगलोर ने 20 ओवर में 135 रन पर आउट हो गई। जम्मू- कश्मीर ने 6 रन से मैच जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच सागर रहे। जिन्होंने 16 गेंदों में 25 रन बनाए। सागर ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट भी लिए।
दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच बीजेआरडी पाली और नंदगांव भिवानी के बीच खेला गया। जिसमें बीजेआरडी पाली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीजेआरडी पाली ने 20 ओवर में 135 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए नंदगांव भिवानी की टीम ने 16.2 ओवर में मैच जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच यशपाल डागर रहे। जिन्होंने 38 गेंदों पर 48 रन बनाए और 4 चौके, 3 छक्के भी लगाए। क्वार्टर फाइनल मैच में पानी की ट्राली का प्रबंध संत बाबा जयरामदास फिजिकल एकेडमी पाली ने किया। इस अवसर पर दौरान मंदिर कमेटी प्रधान सूबेदार रामौतार सिंह, उप प्रधान शेर सिंह, भवंर सिंह, कवंर सिंह, सतीश, विरेंद्र, राजेश गोयल, सोहन सिंह, मास्टर अशोक शर्मा, मास्टर होशियार, मास्टर सतीश, शमशेर, शैलेंद्र, बंटी, अंकित, केशव, रवि व राहुल मौजूद थे।
विज्ञापन

17 को खेला जाएगा फाइनल
क्रिकेट प्रतियोगिता में क्वार्टर फाइनल मंगलवार को खेले गए। दो क्वार्टर फाइनल बुधवार को खेले जाएंगे। बुधवार को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। 17 जनवरी को फाइनल मैच खेला जाएगा। जिसमें विजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये व 500 ग्राम चांदी का कप इनाम दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख रुपये व 250 ग्राम चांदी का कप पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें