फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी में हुई बारिश, नारनौल में बूंदाबांदी होने से बढ़ी उमस

Fri, 04 Jul 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल/नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र में शुक्रवार को करीब आधे घंटे बारिश हुई। वहीं नारनौल में बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 29 जून को जिले में मानसून ने प्रवेश कर लिया था, लेकिन मानसून के दौरान अच्छी बारिश का इंतजार अभी भी लोगों को हैं। एक जुलाई को सुबह कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई थी, लेकिन अब कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
आगामी कुछ दिनों में क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 5 जुलाई से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में फिर से मौसम में बदलाव और हल्की मानसून गतिविधियों की संभावना बन रही है जिसमे आने वाले दिनों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। शुक्रवार को नारनौल में अधिकतम 34.6 व न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें