फोटो संख्या:73- शंकर कॉलोनी में श्रद्धालुओं को कथा सुनाते आचार्य कृष्ण शास्त्री--स्रोत--आयोजक
महेंद्रगढ़। गुप्त नवरात्रों के उपलक्ष में शंकर कॉलोनी में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य कृष्ण शास्त्री ने श्रद्धालुओं को मनुष्य के लिए पाप को दूर करने की कथा सुनाई।
उन्होंने बताया की मनुष्य के लिए पाप रूपी अरण्य तभी तक दुखप्रद है एवं कंटकमय रहता है। जब तक श्रीमद् देवी भागवत रूपी कुठार उपलब्ध नहीं हो जाता। मनुष्यों को ग्रहण रूपी घोर अंधकार तभी तक कष्ट पहुंचता है। जब तक श्रीमद् देवी भागवत रूपी सूर्य उनके सम्मुख उदित नहीं हो जाता। इस मौके पर दलीप गोशवामी, दर्शन खुराना, कृष्ण नाहड़िया, मुंशी वर्मा, पीडी शर्मा, अशोक, सीमा खुराना,लक्ष्मी देवी, रीना सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रही।