फोटो संख्या:52- यादव धर्मशाला कें बाहर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए ग्रामीण सफाई क
महेंद्रगढ़। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी की ओर से मांगों को लेकर सीएम के नाम विधायक कंवर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा गया।
जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह, जिला प्रधान पवन कुमार, जिला सचिव जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के 18 मई को आगमन को लेकर विधायक कंवर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा।
जिला प्रधान पवन कुमार ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी गांवों को साफ-सुथरा रखने और लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों के अनुभव को देखते हुए सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाना जरूरी है।
ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को नियमित कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू किया जाए, कूड़ा उठाने के लिए स्वचालित वाहन उपलब्ध कराए जाएं, ग्रामीण सफाई कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके आश्रित को नौकरी व बीमा क्लेम दिया जाए, बीमारी की स्थिति में नियमित कर्मचारी की भांति इलाज व आयुष्मान योजना में शामिल किया जाए, वेतन भुगतान हर महीने की पहली तारीख को किया जाए, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को मास्क सहित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाए जाए, सरपंचों का अनावश्यक हस्तक्षेप रोका जाए। महेंद्रगढ़ खंड सम्मेलन को एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सूबे सिंह संबाेधित करेंगे। मांगों को लेकर आंदोलन की रूपरेखा बनाई जाएगी।