फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बैठक में उठाया एसआईआर का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। भाजपा बाछौद मंडल के 8 शक्ति केंद्रों पर वीरवार को बैठकों का दौर चला। तिगरा, गुजरवास, बिहाली, सिलारपुर सहित सभी केंद्रों पर बूथ प्रभारी और कार्यकर्ता जुटे।
विज्ञापन

बैठक में सबसे बड़ा मुद्दा एसआईआर रहा। मंडल अध्यक्ष मंजीत भीलवाड़ा ने कार्यकर्ताओं को साफ कहा कि विपक्ष एसआईआर को लेकर जनता में भ्रम फैला रहा है। इसका जवाब अब बूथ पर जाकर देना होगा। उन्होंने सभी से फार्म नंबर 6 भरवाने और नए मतदाताओं को जोड़ने में जुटने को कहा।

कष्ट निवारण समिति सदस्य विनोद कटकई ने संगठन पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जब तक कार्यकर्ता एकजुट नहीं होंगे, संगठन मजबूत नहीं होगा। आपसी मतभेद भुलाकर सबको एक साथ चलना होगा।
विज्ञापन


मंडल महामंत्री जयप्रकाश ने जानकारी दी कि गुजरवास की बैठक पूर्व सरपंच मुंशी सिंह और खोड़ की बैठक विनोद कटकई की अध्यक्षता में हुई। बाकी शक्ति केंद्रों पर भी इसी तरह बैठकें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें