फोटो 14पटीकरा में नींबू चम्मच दौड़ में हिस्सा लेते बच्चे व अन्य। संवाद
नारनौल। पटीकरा में 12वें श्री गणेश महोत्सव में गणपति आरती के बाद बच्चों की मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। आयोजित खेलों में नींबू चम्मच रेस व म्यूजिकल चेयर प्रमुख रहे। इनमें नींबू चम्मच रेस में ईशान तथा म्यूजिकल चेयर खेल में मोहित प्रथम रहे।
समिति प्रधान ललित गोयल ने बताया कि पटीकरा में प्रतिवर्ष श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। 10 दिनों तक विभिन्न प्रकार की धार्मिक व सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित होती हैं। इस अवसर पर हेमंत यादव एडवोकेट, कृष्णा मेहता, अशोक, दीपक सेन, लव कुमार, गोलू, कैलाश यादव, मदन, राकेश सैनी, समीर आदि मौजूद रहे।