कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में शनिवार को खेलकूद प्रतियोगिता हुई। 1500 मीटर दौड़ में ईशा प्रथम, निधि द्वितीय और पूजा तृतीय रहीं, जबकि 800 मीटर दौड़ में नीलम प्रथम, दीपिका द्वितीय व प्रिया तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ में ईशा प्रथम, अंकिता द्वितीय व सोनिया तृतीय रही।
वहीं 100 मीटर दौड़ में ईशा प्रथम, प्रिया द्वितीय व पूजा तृतीय रही। डिस्कस थ्रो में नीलम प्रथम, साक्षी द्वितीय व कल्पना तृतीय रही। जैवलिन थ्रो में नीलम प्रथम, साक्षी द्वितीय व वंदना तृतीय रही। शाॅटपुट में नीलम प्रथम, ईशा द्वितीय व वंदना तृतीय रही। लंबीकूद में ईशा प्रथम, नीलम द्वितीय व पूजा तृतीय रही। ऊंची कूद में में ईशा प्रथम, नीलम द्वितीय व शालू तृतीय रही। एथलीट मीट प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ एथलीट ईशा को चुना गया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य पीके यादव व अध्यक्षता कर रहे कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुधीर यादव ने कहा कि लड़कियां न केवल शिक्षा बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। विजेता खिलाड़ियों को नकद राशि व प्रणाम पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर डॉ. सीमा, डॉ. सोमेशचंद, राजेश, सीमा, डॉ. कविता, दिनेश, अनिल, डॉ. अंकिता, मोनू यादव, रामकिशन, कर्मवीर नीरज, रामपाल आदि मौजूद रहे।