फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 400 एकड़ जमीन की सिंचाई की सुविधा मिलेगी

Mon, 13 Oct 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 15खेड़ी गांव में बना चार एकड़ में तालाब।संवाद - फोटो : पुरानी बाजार ​स्थित दुकान के भीतर गत्तों में रखे पटाखे।
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजस्थान बॉर्डर से सटे गांव खेड़ी में सिंचाई के लिए नहरी पानी की उपलब्धता अब सुनिश्चित हो गई है।
विज्ञापन

अटल भू-जल योजना के तहत यहां पर 4 एकड़ क्षेत्र का नया तालाब तैयार किया गया है। इससे गांव के साथ आसपास के किसानों को करीब 400 एकड़ जमीन की सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
अटेली खंड का बड़ा हिस्सा राजस्थान से सटा हुआ है जहां नहरों का पानी नहीं पहुंच पाता है। तकनीकी कारणों और लेवल की समस्याओं के चलते भी पानी नहीं पहुंच पाता है, जिससे टेल पर बसे गांवों के लिए नहरी पानी मिलना मुश्किल हो जाता है। इस तालाब का कार्य अंतिम चरण में है और खरीफ सीजन से यहां से सिंचाई की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिंचाई विभाग के एसडीओ ने बताया कि तालाब से गर्मी और सर्दियों के दौरान आसपास की 400 एकड़ जमीन की सिंचाई हो सकेगी। भूजल स्तर में भी सुधार होगा। गांव के सरपंच सत्यप्रकाश ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से यह काम अब पूरा होने के करीब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें