फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला कांग्रेस कमेटी व सर्व समाज ने निकाला कैंडल मार्च

Mon, 13 Oct 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:82- महेंद्रगढ़ में शहर के मुख्य मार्गाें से कैंडल मार्च निकालते सर्व समाज के लोग--स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी व सर्व समाज ने एडीजीपी वाई पूरण कुमार को न्याय दिलाने के लिए शहर में कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतवीर यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार विफल है।
विज्ञापन

यदि वाई पूरण कुमार को न्याय नहीं मिला तो समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। पूरे हरियाणा में कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार को वाई पूरण कुमार की पत्नी को न्याय दिलाना चाहिए। रविवार को कैंडल मार्च आंबेडकर चौक शुरू होकर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड रोड होते हुए राव तुलाराम चौक पर समापन किया गया।
इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष राजवती यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत बुलान, अधिवक्ता मंजीत यादव, प्रदीप यादव, सरपंच राजू, यादव सभा के प्रधान अभयराम यादव, जगदीश महायच सहित सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें