फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आईओसीएल जल्द देगा एक करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण

Fri, 18 Apr 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। जिला प्रशासन कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत जिले में विकास कार्य करवाने पर फोकस कर रहा है। इसके तहत जिले को सीएसआर के तहत एक करोड़ रुपये के चिकित्सा उपकरण मिलेंगे। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) यह उपकरण मुहैया करवाएगा।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न कंपनियों से खुद व्यक्तिगत तौर से संपर्क करके विकास कार्यों के लिए बजट जुटा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले के गांव बिहाली, कांटी तथा सिलारपुर में सरकारी स्कूलों में 10-10 कंप्यूटर और दो-दो प्रिंटर लगाने के लिए भी एनटीपीसी की ओर से 18.41 लाख रुपये की मांग की गई है।
विज्ञापन

गांव दनचौली में खेल मैदान में 400 मीटर ट्रैक के बीच में 18.51 लाख रुपये की लागत से हाई मास्क लाइट लगाने के लिए भी एनटीपीसी को लिखा गया है। इसके अलावा शहर में स्वच्छता अभियान को और अधिक गति देने के लिए पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया को 18.60 लाख रुपये की लागत से तीन ट्रैक्टर ट्राली की डिमांड की गई है। इसी प्रकार जिला लाइब्रेरी के लिए भी हरियाणा मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड 20 लाख रुपये की वित्तीय मदद सीएसआर से कार्य चल रहा है।
जिला के गांव नीरपुर (राजपूत) में खेल मैदान में ट्रैक बनाने के लिए भी हरियाणा मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी है। वहीं जिला की 6 आंगनबाड़ियों को भी लगभग 30 लाख रुपये की आर्थिक सहायता हरियाणा मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन लिमिटेड ने दी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने सीएसआर के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय नियामतपुर के लिए पुस्तकालय व कंप्यूटर लैब के लिए 34,98,885 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का एमओयू साइन हो चुका है। यह कार्य जल्द शुरू होने वाला है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिछले साल ऐलिम्को को तथा रेडक्रॉस का एनटीपीसी से हुए एमओयू के तहत जिला के दिव्यांगजनों को लगभग 1.50 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रिक तिपहिया साइकिल तथा अन्य उपकरण उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। इसी प्रकार राज्य का एकमात्र प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र भी रेड क्रॉस में चल रहा है जहां पर दिव्यांग जनों को मुफ्त में सहायक उपकरण दिए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें