बाजार बंद के दौरान मास्क न पहनने वाले तथा वाहनों को गफलत में चलाने पर 60 चालान काटे गए। चौकी इंचार्ज एएसआई गोविंद सिंह ने शनिवार को कनीना बस स्टैंड, टी प्वाइंट आदि जगहों पर वाहन के 15 चालान व रविवार को 10 वाहनों के चालान काटे।
बिना मास्क के इधर-उधर मस्ती करने वालों के शनिवार को 20 तथा रविवार को 15 चालान काटे गए। एसआई गोविंद सिंह ने बताया कि लापरवाही किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं की जाएगी । उन्होंने कहा कि मास्क पहनना जरूरी है वही गफलत में गाड़ी चलाना भारी पड़ सकता है। इसलिए उन्होंने मास्क पहनकर तथा नियम अनुसार ही वाहन चलाने पर बल दिया। शनिवार, रविवार को कोरोना के चलते बाजार बंद रहे। जहां जिला प्रशासन की ओर से कनीना में शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया था। अधिकतर दुकानदार घर से ही नहीं निकले। कुछ दुकानदार दुकान खोलते नजर आए प्रशासन को आता देखकर दुकान बंद करके चले गए। इस दौरान पुलिस प्रशासन, नगर पालिका के प्रधान सतीश जेलदार नगरपालिका कर्मी सभी गश्त लगाते पाए गए। कोई भी दुकान खोलने का प्रयास कर रहा था उसे सख्त चेतावनी देकर खोलने नहीं दिया गया। कनीना में दुकानें बंद रही किंतु दुकानदार विशेषकर ठेले पर काम करने वाले व्यक्ति बहुत परेशान है। काफी समय से उनकी रोटी रोजी छीन रही है। ऐसे में उनका पेट पालना भी कठिन हो गया है। विकास, हेमंत, जॉनी, बंटी फल विक्रेता ने बताया कि हम तो हर रोज फ्रूट बेचकर काम चलाते हैं । दो दिन का बंद कराना गलत है।