फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राव रत्ना जयंती को लेकर खेड़ी तलवाना, धनौंदा में दिया निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। श्री शेखावत राजपूत सेवा संस्थान (सताईसा क्षेत्र) 16 अगस्त को सतनाली विकास खंड के गांव सोहड़ी में राव राजा रत्ना जयंती मनाएगा। इसे लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। वीरवार को संस्थान सदस्यों ने खेड़ी तलवाना और धनौंदा गांवों में ग्रामीणों को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

संस्थान के सदस्य हजारी सिंह, महेंद्र सिंह और पवन सिंह शेखावत ने बताया कि शेखावाटी राज्य के महाप्रतापी राव राजा रत्ना की जयंती भव्यता से मनाई जाएगी। राव रत्ना सिंह न्यायप्रिय, राष्ट्रभक्त और दयालु शासक थे। युद्ध कौशल में दक्षता के कारण उन्हें युद्ध विशारद की उपाधि मिली थी।
महापुरुषों की जयंती समाज में एकता, जागरूकता और सामाजिक समरसता बढ़ाती है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ते हैं। समारोह में खेल, शिक्षा और रोजगार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें