नारनौल। हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चंद गुप्ता एवं जिला संरक्षक मंडल की अनुशंसा से जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला ने नारनौल इकाई में बदलाव किया है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा व्यापार मंडल के शहरी अध्यक्ष संजय गर्ग ने अपने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर विनोद सोनी कोषाध्यक्ष को मंडल नारनौल का शहरी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि विनोद सोनी अपने अनुभव और व्यापारिक सूझबूझ से संगठन को और मजबूत करेंगे व व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। संवाद