फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी के मौसम में इनवर्टर बैटरी का हो रहा अच्छा कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। भीषण गर्मी और बिजली की बढ़ती खपत के बीच शहर में इनवर्टर और बैटरी का कारोबार तेज हो गया है। लगातार पड़ रही गर्मी और बिजली कटौती की आशंका के चलते लोग अपने घरों और दुकानों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए इनवर्टर-बैटरी खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के बाजार में करीब 50 दुकानों पर विभिन्न कंपनियों के इनवर्टर और बैटरियां उपलब्ध हैं। ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुसार अलग-अलग क्षमता के मॉडल रखे गए हैं। दुकानदारों के अनुसार अधिकतर ग्राहक लंबे बैकअप वाली बैटरियों को प्राथमिकता दे रहे हैं ताकि बिजली जाने पर घरों में पंखे, कूलर, लाइट और अन्य जरूरी उपकरण आसानी से चलते रहें।
दुकानदार तेजेंद्र, अशोक सैनी, मनीष खुराना ने बताया कि बाजार में 11 हजार से 18 हजार रुपये तक की बैटरी बिक रही है। उन्होंने कहा कि दुकानों पर एक महीने में 3 इनवर्टर बैटरी बिक रही हैं। इनवर्टर-बैटरियों की आपूर्ति नारनौल से हो रही है। मांग को देखते हुए समय-समय पर नया स्टॉक मंगाया जा रहा है।
विज्ञापन

कंपनियों की ओर से भी पर्याप्त आपूर्ति बनाए रखी जा रही है जिससे बाजार में फिलहाल किसी प्रकार की कमी नहीं है। अनेक ग्राहक पुराने इनवर्टर की बैटरी बदलवा रहे हैं, जबकि नए मकानों में रहने वाले लोग पहली बार इनवर्टर सिस्टम लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें