फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दौंगड़ा अहीर में राजकीय नर्सिंग कॉलेज की मंजूरी पर जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। दौंगड़ा अहीर गांव में राजकीय नर्सिंग कॉलेज बनने की मंजूरी मिलने से पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की स्वीकृति की खबर मिलते ही ग्रामीण मुख्य चौक पर एकत्र हुए और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव के बाद किया वादा निभाया है। ग्रामीणों के अनुसार, इस कॉलेज से मुंडिया खेड़ा, कलवाड़ी, अटाली, भालखी, बेवल, सुंदरह, सिलारपुर, झिंगावन और भांडोर समेत 10 से 15 गांवों के युवाओं को लाभ मिलेगा। खासकर बेटियों को अब नर्सिंग की पढ़ाई के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें