फोटो नंबर-26होटल की तीसरी मंजील पर बैठा युवक व नीचे एकत्रित हुए लोग।
नारनौल। शहर में सोमवार शाम नशे की हालत में एक युवक ने रेवाड़ी रोड स्थित एक होटल की तीसरी मंजिल से कूदने का प्रयास किया। समय रहते पुलिस ने उसे बचा लिया।
मोहल्ला नलापुर के तीन युवक एक होटल में कमरा लेकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान आपसी कहासुनी बढ़कर झगड़े में बदल गई। विवाद के बाद एक युवक ने अपनी शर्ट उतार दी और होटल की खिड़की पर चढ़कर नीचे कूदने की कोशिश करने लगा।
होटल मालिक ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सूझबूझ से काम लेते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके बाद युवक सहित उसके दो साथियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद