फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग कार्यक्रम के लिए आईटीआई से कल टीम होगी रवाना

Thu, 16 Jun 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को पंचकूला में होने वाले राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम के लिए भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 18 जून को आईटीआई मैदान नारनौल से सुबह 7 बजे उपायुक्त संजीव वर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना  करेंगे। जिला आयुर्वेद अधिकारी अजीत सिंह यादव ने बताया कि योग शिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को 45 मिनट के योग प्रोटोकाल के अनुसार अभ्यास करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


पतंजलि जिला प्रभारी सत्यव्रत शास्त्री ने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन में रहने व योग को नियमित करने के लिए प्रेरित किया। वीरवार को सुभाष स्टेडियम नारनौल में राज्य स्तरीय योगा कार्यक्रम के लिए पंजीकृत प्रतिभागियों को योग प्रशिक्षण के समय योग शिक्षक  बजरंग, रमेश चंद्र एओ, डीपीई हंसराज व डीपीई मुकेश कुमार व राकेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें