फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जमकर किया योग

Wed, 22 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
समर कैंप - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जगह-जगह योग शिविर लगे। जिसमें गांव, कस्बा, शहर के हर नागरिक योग करते नजर आए। बच्चे, महिलाएं और युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी योग किया। राजकीय पीजी कालेज अटेली में एनसीसी कैडेट्स ने योग किया। कालेज के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली, भोजावास व बाछौद स्कूल के एनसीसी कैडेट्स ने योग कला का प्रदर्शन किया। शिविर का शुभारंभ कालेज प्राचार्य डा. आरडी कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


शिविर में योग शिक्षक लालचंद उनींदा व रामपाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग प्रोटोकाल योग करवाया। एनसीसी प्रभारी डा. नीरज कुमार, डा. सुभाष, सुमन, डा. सुधीर सहित एनसीसी में पहुंचे सेना के अधिकारियों ने भी योग किया। योग में ग्रामीण भी पीछे नहीं रहे। गांव उनींदा में आयोजित योग शिविर में गांव की सैकड़ों ने योग किया। गांव के नागरिक अशोक कुमार ने  उपस्थित लोगों को योग करवाया। योग शिविर में डा. राजेन्द्र उनींदा, कुलदीप एडवोकेट व बाबूलाल का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर सीआरपी में कार्यरत अशोक यादव ने योग का महत्व बताया। गांव भीलवाड़ा में रामप्रसाद शास्त्री ने ग्रामीणों को योग  करवाया। गांव के पूर्व सरपंच सुभाष सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। गांव  कुंजपुरा में नगेंद्र सिंह ने योग करवाया। गांव गवानी में योगा कार्यक्रम के तहत पूरी पंचायत ने योग किया। गांव के सरपंच विजयपाल, पंच राजेंद्र,  बाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, लक्ष्मी नारायण, अनिल कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें