फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में सितंबर में होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

विज्ञापन
फोटो संख्या:74-अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की विवरणिका का विमोचन करते कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार---स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय आगामी सितंबर माह में विकसित भारत 2047 के लिए वैश्विक समन्वयः सतत विकास के लिए बैंकिंग, वित्त एवं व्यवसाय प्रबंधन में नवाचार विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय सम्मेलन दस सिंतबर से किया जाएगा। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार की ओर से कार्यक्रम की विवरणिका का विमोचन किया।
विज्ञापन

यह एक ऐसा मंच होगा जहां शिक्षा, उद्योग और सरकार के विचार एक साथ आएंगे। इस सम्मेलन का उद्देश्य विकसित भारत 2047 की परिकल्पना के अनुरूप अनुसंधान, नवाचार एवं नीतिगत विकास को प्रोत्साहित करना है। सम्मेलन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट स्टडीज (एसबीएमएस) के अंतर्गत संचालित वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय लेखा संघ (दक्षिण हरियाणा शाखा) व सेंटर फाॅर सस्टेनेबेल पाथवेज टू विकसित भारत (सीएसपीवीबी) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि शिक्षा जगत को भारत के विकासात्मक लक्ष्य में सहायक भूमिका निभानी चाहिए। सम्मेलन एक समयानुकूल पहल है, जो विकसित भारत 2047 मिशन के अनुरूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें