नारनौल। साल 2020 में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले देवेंद्र के माता-पिता ने कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। इस मामले में सुनवाई करते हुए एडीशनल सेशन जज ने इंश्योरेंस कंपनी पर साढ़े 16 लाख मुआवजा देने का फैसला सुनाया है।
24 दिसंबर 2020 को देवेंद्र कुमार अपनी स्कूटी पर नारनौल से गांव ढ़ाणी बाठोठा जा रहे थे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के नंबर के एक ट्रक ने नई अनाज मंडी के पास उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में देवेंद्र की मौत हो गई।
देवेंद्र के माता पिता सरोज व सुल्तान ने इस संबंध में कोर्ट में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस पर सुनवाई करते हुए एडीशनल सेशन जज हर्षाली चौधरी ने इंश्योरेंस कंपनी को 16,45,100 रुपये का जुर्माना लगाया है।