फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में चल रहे प्रोजेक्ट समय पर पूरे करने के निर्देश

विज्ञापन
फोटो 10सीएम अनाउंसमेंट को लेकर बैठक लेते विधायक ओम प्रकाश यादव।स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) विश्राम गृह के मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक में विधायक ओमप्रकाश यादव ने सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत जिले में चल रहे बड़े प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

विकास कार्यों की प्रगति देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिले में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तहत हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 96.77 प्रतिशत से अधिक घोषणाएं पूर्ण की जा चुकी हैं।

इसी प्रकार नारनौल में बन रहे अत्याधुनिक किसान भवन का निर्माण कार्य भी रिकॉर्ड गति से 85 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है जिससे जल्द ही क्षेत्र के किसानों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है।
विज्ञापन


विकास की इस कड़ी में नारनौल के ऐतिहासिक किला रोड स्थित राव बंसी सिंह पार्क का कायाकल्प और सौंदर्यीकरण कार्य भी जल्द पूरा होगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचलों में युवाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए व्यायामशालाओं का निर्माण भी युद्ध स्तर पर जारी है।
विशेषकर नांगल चौधरी और अटेली खंड के विभिन्न गांवों जैसे बासीरपुर, नारहेड़ी, तलोट, मुसनौता, रामबास और घाटाशेर में पार्क-सह-व्यायाशालाएं 75 से 90 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुकी हैं। इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण पावरिया, डीएमसी रणवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें