फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिला परिषद की बैठक में दिए लंबित कार्यों को शुरू करने के निर्देश

Wed, 03 Jun 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नारनौल। जिला परिषद की मंगलवार को हुई बैठक में लंबित कार्यों को शुरू करने के निर्देश दिए गए। सरकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर चर्चा की गई।
जिला परिषद सभागार में हुई बैठक में अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री के सबका साथ, सबका विकास के को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को पारदर्शिता से काम करना होगा, ताकि विकास योजनाओं का लाभ लोगों को मिल सके।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी निर्मल नागर की विशेष उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में लंबित परियोजनाओं को समय पर शुरू करने और सरकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में पिछली बैठक की कार्यवाही रिपोर्ट की बारीकी से समीक्षा की गई और उसे सर्वसम्मति से पुष्टि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2025-26 के लिए 15वें वित्त आयोग के तहत मिलने वाले अनटाइड फंड से कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति और वित्तीय अनुमोदन दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 की रूपरेखा पर भी मंथन हुआ, जिसके तहत 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नई जिला विकास योजना तैयार करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें