फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़कों पर सफेद लाइन और सभी ब्रेकर पर मार्किंग के निर्देश

Wed, 13 Nov 2024 08:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने कहा कि धुंध का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में जिले की सभी रोड एजेंसियां सड़कों पर सफेद लाइन तथा सभी ब्रेकर पर मार्किंग लगवाना सुनिश्चित करें। वह बुधवार को लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
इस दौरान एजेंडा वाइज पिछली बैठक में रखे गए मामलों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल वाहनों को सुरक्षित रखना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। ऐसे में अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी स्कूल वाहन पूरी तरह से सरकार के नियमों का पालन करें। बच्चों से जुड़े इस विषय पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। किसी भी अधिकारी के स्तर पर अगर कोई लापरवाही मिलेगी तो स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ उस अधिकारी की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत शिविर लगाकर 348 स्कूल वाहन चालकों व परिचालकों की आंखों की जांच करवाई जाए। इसके अलावा ओपीडी में भी रूटीन से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सर्दी के मौसम को देखते हुए सभी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा भवन एवं रोड निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपनी सड़कों की सेफ्टी ऑडिट करवाएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, एडीसी आनंद कुमार शर्मा, नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी, आरटीए कैप्टन मनोज कुमार, एसडीएम डाॅ. जितेंद्र सिंह, एसडीएम कनीना अमित कुमार, एसडीएम नांगल चौधरी रमित यादव, नगराधीश मंजीत कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें