फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राष्ट्रीय सेवा योजना से समाज सेवा की प्रेरणा दी

Sun, 23 Mar 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- मोदाश्रम मंदिर में शिव पार्क में पौधरोपण करते राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस स्वय
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का अंतिम दिन आध्यात्मिक ऊर्जा, देशभक्ति एवं सेवा भावना से परिपूर्ण रहा। शुभारंभ प्रभात फेरी से हुआ।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में शैलजा ने आत्मज्ञान की महत्ता बताई। राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज सेवा की प्रेरणा दी। प्रो. विजय यादव ने जामुन, सुशील कुमार सेहलंग, शैलजा ने कढ़ी पत्ता का पौधरोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संयोजक प्रो. सोमवीर सिवाच द्वारा प्रस्तुत की गई सात दिवसीय रिपोर्ट में स्वच्छता अभियान, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक गतिविधियां, रचनात्मक कार्यशालाएं एवं ग्रामीण विकास से संबंधित विविध आयोजनों का उल्लेख किया गया। प्रथम यूनिट से राहुल अग्रवाल, द्वितीय यूनिट से चिराग व तृतीय यूनिट से मीनाक्षी को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक घोषित किया गया। हितेश ने विकसित भारत विषय पर चार्ट के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईशु ने द्वितीय स्थान व रीना ने तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें