फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कार के प्रति प्रेरित किया

Fri, 13 Sep 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में आयोजित​ हिंदी पखवाड़ा में हिस्सा लेते विद्यार्
विज्ञापन
कनीना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय कैमला में हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन सूबेसिंह समाजसेवी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश रहें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि इंद्र लाल आर्य पाथेड़ा रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कार के प्रति प्रेरित किया। डॉ. वेद प्रकाश ने बताया कि हिंदी हमारी राष्ट्र की भाषा है। हिंदी को हमें अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए और मातृभाषा से ही हमें गौरव की प्राप्ति होती है। मौलिक मुख्य अध्यापक वीरेंद्र सिंह जांगिड़ ने कहा कि हिंदी हमारी शिक्षा और संस्कार की भाषा रही है। इस दौरान सतपाल, सुनील कुमार शास्त्री, सुनील कुमार डीपीई, मनवीर सिंह, राजेश कुमार, भगत सिंह, गरिमा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें