फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अधिक मतदान के लिए आमजन को किया जागरूक

Fri, 13 Sep 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02मतदाता जागरूकता रैली निकालते छात्र व स्टाफ सदस्य। स्त्रोत-संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जैलाफ में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी धर्म सिंह के नेतृत्व में अधिक से अधिक मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन किया।
विज्ञापन

रैली के माध्यम से एनएसएस स्वयं सेवकों व छात्रों ने ग्रामीणों को विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए हाथों में नारे लिखी पट्टियां व बैनर लेकर जागरूक किया। रैली विद्यालय से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई विद्यालय में समाप्त हुई। लीगल लिटरेसी क्लब इंचार्ज प्रवक्ता दयानंद ने कहा कि लोकतंत्र का आधार मताधिकार ही है। हमारे संविधान में बिना किसी धर्म, जाति, रंग व स्थान के भेदभाव के अपने मत का अधिकार प्राप्त है। इस अवसर पर प्रवक्ता होशियार सिंह, सुनील, मलखान सिंह, सुमन, कमलेश, शर्मिला, दीपिका, गजराज, प्रदीप, अनिल, ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें