फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला का नियमित निरीक्षण करें कर्मचारी : डॉ. चंद्रभान

Fri, 04 Apr 2025 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- गांव भोजावास के हेमादास गोशाला में निरीक्षण करती गोसवा आयोग की टीम--संवाद
विज्ञापन
कनीना। गांव भोजावास स्थित बाबा हेमादास गोशाला का पंचकूला से आई गोसेवा आयोग की टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम में पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. चंद्रभान, गोसेवा आयोग पंचकूला से अध्यक्ष पूरन सिंह, महेंद्रगढ़ गोसेवा संघ के जिला प्रधान अरुण कौशिक शामिल थे। टीम ने भोजावास स्थित बाबा हेमादास गोशाला की गायों की सेहत, जाली लगाकर हरे चारा तथा गोशाला प्रबंधन की गई व्यवस्था, गोशाला परिसर की साफ-सफाई, गायों की मृत्यु दर, मवेशियों की संख्या, भूसा स्टॉक के बारे में जानकारी ली।
डॉ. चंद्रभान ने भोजावास गोशाला के चरवाहों से भी बात की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने प्रधान व सचिव सहित गोशाला के अन्य कर्मचारियों से कहा कि वह गोशाला का नियमित निरीक्षण करें। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने गोवंश की नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए तैनात पशु चिकित्सा अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए। गायों की मृत्यु दर पर कहा कि गोशाला में अभी मृत्यु दर न के बराबर है।
विज्ञापन

गोशाला प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि हमारी गोशाला में देशी हरियाणवी नस्ल की तैयारी की जा रही है। गोशाला में अन्य गोशालाओं की तुलना में मृत्यु दर काफी कम है। निरीक्षण के इस मौके पर भोजावास गोशाला के प्रधान सुरेश मानपुर, सचिन सचिन शर्मा, कोषाध्यक्ष मास्टर हनुमान रोहिल्ला, सहसचिव नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें