फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: योग में नए प्रयोगों ने दिलाया सम्मान, डॉ. नवीन यादव बने युवा शोध प्रेरक

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के योग विभाग के डॉ. नवीन यादव को योग के क्षेत्र में नए आविष्कार और डिजाइन तैयार करने के लिए युवा शोध प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अखिल भारतीय वैज्ञानिक महासंघ की ओर से उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए दिया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में हाल ही में आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम में विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने डॉ. नवीन और सिविल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. रणबीर सिंह को सम्मान प्रदान किया। कुलपति ने दोनों शिक्षकों को उपलब्धि पर बधाई दी और उनके शोध कार्यों की सराहना की।
डॉ. नवीन ने योग के क्षेत्र में अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 25 शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। इसके अलावा योग से जुड़े नए आविष्कार और डिजाइन तैयार करने के लिए उन्हें 10 पेटेंट भी मिल चुके हैं। उनके शोध कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

योग विभागाध्यक्ष डॉ. अजयपाल ने बताया कि अखिल भारतीय वैज्ञानिक संघ विश्व का तीसरा सबसे बड़ा वैज्ञानिक संगठन है। संगठन का उद्देश्य शिक्षा, शिक्षक, समाज और गुरुओं के सम्मान को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य के तहत विज्ञान और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें