फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निजीकरण पर बिजली कर्मचारियों का विरोध तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बिजली निगम के कर्मचारियों ने निजीकरण के विरोध में शनिवार को तीसरे दिन धरना-प्रदर्शन किया। सांझा संघर्ष समिति के आह्वान पर बुचावास सब डिवीजन में तीन घंटे का यह प्रदर्शन हुआ। जेई सतीश और सिकंदर यादव सुरजनवास ने सरकार की निजीकरण की तैयारी बताई। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है। निजीकरण से कर्मचारियों के हित प्रभावित होंगे। किसानों और आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सेवाओं की गुणवत्ता पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। कर्मचारियों ने सरकार से निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की। उन्होंने 11, 12, 13 अगस्त को हड़ताल करने की चेतावनी भी दी। इस अवसर पर प्रधान राजेंद्र, बलवीर, सुनील, सपना, सतीश फोरमैन सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें